होली के बाद नदी में नहाने गया युवक डूबा:श्योपुर के दुबड़ी गांव की घटना, दोस्तों के साथ नहाने गया था

श्योपुर में 20 साल का युवक सीप नदी में डूब गया। घटना शुक्रवार को दुबड़ी गांव की है। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र सुमन होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नहाने नदी में गया था। नागेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से कुछ देर बाद धर्मेंद्र का शव नदी से निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। शंकरलाल सुमन के पुत्र धर्मेंद्र की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। होली की खुशियां गम में बदल गईं।