बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, चाचा-भतीजे की मौत:पन्ना के पवई-बिरसिंहपुर मार्ग पर हादसा, पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे घर

पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र के पवई-बिरसिंहपुर मार्ग पर ग्राम छिर्रहा मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर मौत हो गई। घटना गुरुवार रात 9.30 बजे की है। मृतकों की पहचान पवई के वार्ड नंबर 15 के निवासी दीपू वर्मन (25) और उनके भतीजे ऋषि वर्मन (20) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम उमरहट में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पवई स्वास्थ्य केंद्र में आज होगा पीएम सूचना मिलते ही डायल 100 और पवई पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को पवई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। आज शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। समाजसेवी डॉ. अमित खरे ने मॉर्च्युरी पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार को अंत्येष्टि के लिए आर्थिक सहायता देने के साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया।