भाजपा कटनी में बूथ स्तर तक मनाएगी स्थापना दिवस:कार्यकर्ता घरों पर लगाएंगे पार्टी ध्वज, अंबेडकर जयंती पर होगा संविधान की प्रस्तावना पाठ

कटनी में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। पार्टी का स्थापना दिवस 6 अप्रैल और डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को जिले के सभी बूथों पर मनाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों के लिए जिले के 26 मंडलों में बैठकें संपन्न हो चुकी हैं। कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाएंगे। जिला कार्यालय में रंगोली बनाई जाएगी। कार्यकर्ता भाजपा ध्वज के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर करेंगे। 6 से 9 अप्रैल तक बूथ, मंडल और विधानसभा स्तर पर नए सदस्यों का सम्मेलन होगा। इसमें भाजपा की उपलब्धियों और विकसित भारत की यात्रा पर चर्चा होगी। 7 से 12 अप्रैल तक चलने वाले 'बस्ती चलो अभियान' में जिला पदाधिकारी बस्तियों में जाएंगे। वे स्वच्छता अभियान में भाग लेंगे और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलेंगे। स्थानीय लोगों के साथ चौपाल करेंगे। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। 13 अप्रैल को कार्यकर्ता डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं की सफाई करेंगे। शाम को दीपोत्सव मनाया जाएगा। 14 अप्रैल को प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ होगा। अनुसूचित जाति बस्तियों में सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में 6 अप्रैल को जिला कार्यालय में विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें अटल जी के पत्र, फोटो और वीडियो प्रदर्शित किए जाएंगे।