मंडला में चढ़ा पारा, लेकिन ठंड से राहत नहीं:तेज हवाओं ने सर्द किया मौसम; न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री पर पहुंचा

मंडला में नए वर्ष के आगाज के साथ ही ठंड का दौर चल रहा है। सुबह के समय हल्का कोहरा रहा लेकिन बादलों की वजह से धुंध सा नजर आई। सुबह का पारा 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है, जिससे तेज ठंड पड़ रही है। बीते दो दिनों से पारा कुछ चढ़ा जरूर है लेकिन हवाओं की वजह से रात और सुबह की ठंड से राहत नहीं मिल रही। लेकिन दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री के ऊपर बना हुआ है, जिससे दिन में सर्दी का असर कम है। मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 8.7 ℃ रहा। मंडला में सोमवार को अधिकतम तापमान प्रदेश में सर्वाधिक 30.5 ℃ रहा। यहां न्यूनतम और अधिकतम तापमान में काफी अंतर बना हुआ है। जिसकी वजह से रात में तेज ठंड और दिन में तेज धूप का अहसास हो रहा है। मंडला में बीते दिनों के मुकाबले घने कोहरे से कुछ राहत रही। हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा और बादलों का असर नजर आया। लेकिन शीत लहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। अगले 24 घंटे तक मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर करीब 3.1 ऊंचाई पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय है। साथ ही मध्य महाराष्ट्र के ऊपर और पूर्वी राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर 12.6 किमी ऊंचाई पर 204 किमी प्रति घंटे की गति से जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। उक्त परिस्थितियों के आधार पर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के बाद तापमान में गिरावट होने की संभावना जताई है। पिछले दिनों का तापमान विवरण