मंदसौर में अगले दो दिन शीत लहर का अलर्ट:उत्तर भारत में बर्फबारी से प्रदेश में बढ़ी ठंड; न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज

पिछले 4 दिनों से लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। जिले में शुक्रवार को भी कोल्ड डे रहेगा। न्यूनतम तापमान 8.5 व अधिकतम तापमान 23.5 के आसपास बना हुआ है। वहीं, मौसम विभाग ने 14-15 दिसम्बर को जिले में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि उत्तर भारत में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। वहीं, पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 278 किमी प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही हैं, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है, जिससे हवा में ठंडक है। इस वजह से ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह के स्कूलों का समय बदला जिले में पड़ रही कड़ाके की सर्दी और शीत लहर के अलर्ट के चलते कलेक्टर अदिति गर्ग के आदेश पर सुबह की पारी के लगने वाले 8वीं कक्षा तक के सभी निजी व शासकीय स्कूलों का समय सुबह 9 बजे कर दिया गया है। अब जिले के सभी माध्यमिक विद्यालय सुबह 9 बजे पहले नहीं खुलेंगे। तेज ठंड के चलते अभिभावक सुबह के स्कूलों में समय परिवर्तन की मांग कर रहे थे।