महा आरती और आतिशबाजी से गूंजा टीकमगढ़:कल दोपहर 12 बजे होगा जन्म महोत्सव और शाम को निकलेगी शोभायात्रा

टीकमगढ़ में रामनवमी का उत्सव अयोध्या की तर्ज पर मनाया जा रहा है। शुक्रवार रात को शहर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा के साथ महा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान आतिशबाजी की गई और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। चैत्र नवरात्र के मौके पर शहर में जगह-जगह महा आरती के कार्यक्रम हो रहे हैं। पपौरा चौराहा और संगम गार्डन में भक्तों ने माता रानी के साथ भगवान श्रीराम की आरती उतारी। नवरात्र की अष्टमी पर प्राचीन छोटी देवी मंदिर में सुबह से महिलाएं पूजन के लिए पहुंची। उन्होंने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री राम जन्मोत्सव परिवार के अजय रैकवार ने बताया कि प्रतिदिन दो अलग-अलग स्थानों पर महा आरती हो रही है। शहर के शोभायात्रा मार्ग की सजावट का काम शुरू हो गया है। मार्ग में भगवा ध्वज और झालर लगाई जा रही हैं। प्रभात फेरी और महा आरती से पूरे शहर का माहौल धार्मिक हो गया है। 6 अप्रैल को नजर बाग मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम का जन्म महोत्सव मनाया जाएगा। श्री राम जन्मोत्सव परिवार के लकी चौरसिया ने बताया कि इस अवसर पर बधाई गीत और छप्पन भोग का आयोजन होगा। शाम 5 बजे नगर में विशाल शोभायात्रा निकलेगी। कार्यक्रम में बुंदेली गायक कविता शर्मा और खनिज देव चौहान भी शामिल होंगे।