मुंबई के भक्त का महाकाल मंदिर में दान:विकास कार्यों के लिए 2.10 लाख रुपए की राशि भेंट की, प्रसाद और रसीद दी

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुंबई से आए भक्त प्रतीक शाह ने सोमवार को 2 लाख 10 हजार रुपए का नगद दान दिया। यह राशि मंदिर में चल रहे विकास और निर्माण कार्यों के लिए दी गई है। दानदाता ने मंदिर के पुरोहित विजय उपाध्याय और रुद्रांश उपाध्याय को यह राशि सौंपी। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से वीरेंद्र शर्मा ने दानदाता को भगवान महाकाल का प्रसाद और रसीद दी। इन दिनों बड़ी संख्या में भक्त महाकाल के दर्शन के लिए आ रहे हैं। यहां मंदिर की विस्तारीकरण योजना के तहत दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए कई विकास कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों को दानदाताओं से प्राप्त राशि से पूरा किया जाता है। मंदिर में प्रतिदिन देशभर से आने वाले भक्त नगद राशि और सोने-चांदी के आभूषण अर्पित करते हैं।