शनिवार के भस्म आरती दर्शन:चंदन का त्रिपुण्ड गुलाब की माला रुद्राक्ष और रजत मुकुट अर्पित कर भगवान महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार

बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के चार बजे मंदिर के कपाट खोलने के पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पण्डे पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। चंदन का त्रिपुण्ड, गुलाब के फूलों की माला, रुद्राक्ष और रजत मुकुट अर्पित कर भगवान महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया। श्रंगार से पहले बाबा महाकाल को हरि ओम का जल अर्पित किया गया। भगवान महाकाल को भस्म अर्पित करने के पश्चात ड्रायफ्रूट के साथ भोग अर्पित कर कर्पूर आरती की गई। शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुंडमाला और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगन्धित फूलों की माला अर्पित की। भगवान महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।