शिक्षक की मांग को लेकर खरसिया नगर पालिका का घेराव:रायगढ़ में हाई स्कूल की छात्राएं बोलीं- पढ़ाई हो रही प्रभावित, हमको टीचर चाहिए

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के खरसिया में कन्या हाई स्कूल की छात्राओं ने नगर पालिका का घेराव कर दिया। शिक्षकों की मांग को लेकर उन्होंने विरोध जताया। बताया जा रहा है कि नगर पालिका के प्लेसमेंट माध्यम से यहां 4 शिक्षक और 2 चपरासी पदस्थ थे। उन्हें अब नगर पालिका में वापस बुला लिया गया है। ऐसे में कन्या स्कूल में शिक्षकों की कमी हो गई है, जिसके कारण स्कूली छात्राओं को विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। छात्राएं नगर पालिका के बाद BEO कार्यालय पहुंची। जहां स्कूल में शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की बात कही गई। तब छात्राओं ने अपना विरोध समाप्त किया। पढ़ाई हो रही थी प्रभावित दरअसल, कन्या हाई स्कूल में 243 छात्राएं अध्ययनरत हैं। नियमित 5 शिक्षक और नगर पालिका के प्लेसमेंट के तहत चार शिक्षक पढ़ा रहे थे, लेकिन प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से पढ़ा रहे शिक्षकों को वापस नगर पालिका बुलाया गया है। ऐसे में छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसका असर उनके परीक्षा परिणाम पर नजर आ सकता है। मार्गदर्शन का नहीं आया जवाब खरसिया नगर पालिका के अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल 2019 से शासन के अधीन हो चुका है, फिर भी नगर पालिका के 4 शिक्षक वहां पढ़ा रहे थे। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए वह वापस नहीं बुलाए थे, लेकिन अब उनको वापस बुलाना पड़ा। इसके लिए पहले मार्गदर्शन भी मांगा गया था, लेकिन अब तक उसका कोई जवाब नहीं आ सका है। वैकल्पिक व्यवस्था की गई खरसिया BEO शैलेन्द्र देवांगन ने बताया कि छात्राएं स्कूल में शिक्षकों की मांग को लेकर आए थे। उन्हें समझाइश दी गई है। तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के लिए आसपास स्कूल के 4 शिक्षकों को यहां अस्थायी तौर पर अटैच किया गया है। वे वहां जाकर छात्राओं को पढ़ाएंगे।