शिवपुरी से शुरू हुई संविधान संरक्षण यात्रा:55 दिनों में मध्य प्रदेश के सभी जिलों तक जाएगी; 24 मई को होगा समापन

मध्य प्रदेश में संविधान की रक्षा और जन जागरूकता के लिए एक पहल शुरू की गई है। शिवपुरी के बुद्ध विहार, ठकुरपुरा से सोमवार को संविधान संरक्षण व धम्म संदेश पद यात्रा का आगाज हुआ। ये यात्रा 55 दिनों में प्रदेश के सभी 55 जिलों का दौरा करेगी। यात्रा में सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता, संविधान प्रेमी और बौद्ध अनुयायी शामिल हुए। पहले दिन यात्रा शिवपुरी के प्रमुख स्थलों से होते हुए गुना की ओर बढ़ी। मार्ग में अंबेडकर मंगल भवन, बड़ा चौराहा, गुरुद्वारा चौक और झांसी तिराहा प्रमुख पड़ाव रहे। जागरूकता फैलाने के निकाली जा रही यात्रा
यात्रा का आयोजन मिक्खू संघ, भारतीय बौद्ध महासभा, भीम आर्मी समेत कई प्रमुख सामाजिक संगठनों ने मिलकर किया है। इसका मुख्य उद्देश्य संविधान पर हो रहे हमलों के खिलाफ जागरूकता फैलाना और लोगों को उनके मौलिक अधिकारों से अवगत कराना है। इन जिलों से होकर गुजरेगी
यात्रा गुना, राजगढ़, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रीवा और ग्वालियर समेत सभी प्रमुख जिलों से होकर गुजरेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर आमसभाएं और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा 24 मई 2025 को शिवपुरी में खत्म होगी।