सहारनपुर में मुठभेड़ के बाद बदमाश अरेस्ट:फाइनेंस कंपनी में घुसकर डाली थी 1.74 लाख की डकैती, डॉक्टर को भी लूटने का किया था प्रयास

सहारनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद फाइनेंस कंपनी में घुसकर लूट करने वाले गिरोह के एक बदमाश को अरेस्ट किया है। बदमाश शामली का रहने वाला है। फाइनेंस कंपनी से लूट की घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने एक डॉक्टर से लूट करने की कोशिश की थी। लूट की घटना में 6-7 बदमाश थे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। मामला थाना बेहट क्षेत्र का है। पुलिस टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। अमन गार्डन कॉलोनी से कादरपुर जाने वाले लिंक रोड पर एक ब्रेजा कार को रोकने की कोशिश की गई। कार सवार व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगे और फायरिंग की। पुलिस ने साहसिक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस की फाइनेंस कंपनी में डकैती डालने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस मुठभेड़ के दौरान अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाबेज के रूप में पहचान हुई है। आरोपी शामली का रहने वाला है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक ब्रेजा कार, 15,750 रुपए नकद, एक आधार कार्ड, 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस, और एक खोखा कारतूस बरामद किया। बेहट क्षेत्र की संजय कॉलोनी स्थित भारत फाइनेंस कंपनी में 29 नवंबर 2024 को लूट की घटना हुई थी। करीब 6-7 बदमाश तमंचे के बल पर फाइनेंस कंपनी के मैनेजर और कर्मचारियों से 1.74 लाख रुपए और सभी कर्मचारियों के मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी खंगले थे। इस मामले में चतर सिंह ने थाना बेहट में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पूछताछ में शाबेज ने बताया कि 29 नवंबर की रात गैंग ने फाइनेंस कंपनी में डकैती की थी। उसके हिस्से 25,000 आए थे, जिनमें से 15,750 बचे थे। आरोपी ने बताया कि 28 नवंबर को चिलकाना में एक डॉक्टर के क्लिनिक में लूटपाट का प्रयास किया गया था, लेकिन शोर मचने के कारण वे भाग गए। दोनों वारदातों में ब्रेजा कार का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी नंबर प्लेट बदलकर फर्जी नंबर लगाया जाता था।