सारणी से बैतूल जा रही तेज रफ्तार बस पलटी:15 महिला यात्री घायल, घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया, ड्राइवर हिरासत में

बैतूल के पाथाखेड़ा में पुलिस चौकी के पास आज सुबह एक यात्री बस पलटने से 15 महिला यात्री घायल हो गए। सभी को घोड़ाडोंगरी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत सामान्य है। सारणी से बैतूल की ओर जा रही निजी कंपनी की यात्री बस पाथा खेड़ा पुलिस चौकी के पास एक मोड़ पर तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर पलटी। बस में बैठी 18 महिलाओं में से 15 महिलाएं घायल हो गई हैं। घायल महिलाओं को घोड़ा डोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। सभी घायल महिलाओं की हालत फिलहाल सामान्य है। ये महिलाएं पाथाखेड़ा बस स्टैंड से ही बस में सवार हुई थी। जो पास ही काली माई बस स्टैंड पर उतरने वाली थी। उन्हें एक शादी समारोह में खाना बनाने जाना था। इस हादसे के बाद बस ड्राइवर राहुल जेम्स को हिरासत में लिया गया है। बस स्टैंड पाथाखेड़ा मोड पर हुए इस हादसे में बस क्रमांक MP-48P-1122 फौजदार कंपनी की 52 सीटर बस है। जिसमें 20 लोग सवार थे। ये अधिकतर मजदूर थे । जो सारनी से काली माई शोभापुर में मजदूरी करने जा रहे थे। घायलों में ये लोग थे शामिल 1. अंजना पति सुनील बहादुर (50), निवासी मछली काटा, सारनी।
2. जयंती पति सुरेश आमझरे (55 ), निवासी मछली काटा, सारनी।
3. माही पिता सुंदरलाल (22), निवासी सुपर F, सारनी।
4. बिंदिया पति रामप्रसाद डहारे (48), निवासी मछली काटा, सारनी।
5. लक्ष्मी पति इंदल आमझरे (52), निवासी मछली काटा, सारनी।
6. लक्ष्मीपति राजू डोमने (45 ), निवासी मछली काटा, सारनी।
7. निशा पति धर्मेंद्र महवे (20), निवासी मछली काटा, सारनी।
8. पूजा खड़िया पति मुकेश (30 ), निवासी थाना बैतूल बाजार।
9. नीला मंडल पति शिबू मंडल (40 ), निवासी मछली काटा, सारनी।
10. गीता पति मुकेश आमझरे (26), निवासी मछली काटा, सारनी।
11. रानी पिता किशन भलावी (19), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी।
12. चांदनी पिता सुकेश सलाम (17), निवासी ग्राम खेरवानी।
13. संगीता पिता खाडला भलावी (22), निवासी वार्ड क्रमांक 10, सारनी।
14. राहुल पिता विजेंद्र (45 ), निवासी कोठी बाजार, बैतूल।
15. दुल्ला पति दिनेश डहारे, निवासी मछली काटा, सारनी। देखें हादसे की तस्वीरें...