ग्वालियर में दोस्ती के बहाने महिला से दुष्कर्म:पड़ोसी ने पहाड़ी पर बुलाकर किया रेप, धमकी देकर करता रहा ब्लैकमेल

ग्वालियर में एक महिला के साथ उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। गिरवाई थाना क्षेत्र के तुलआ का पुरा में रहने वाली 34 वर्षीय गृहिणी के साथ यह घटना हुई। आरोपी रूप सिंह जाटव ने पहले महिला से दोस्ती की और फिर उसे पहाड़ी पर बुलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, करीब 6 महीने पहले उसकी दोस्ती पड़ोसी रूप सिंह से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। कुछ समय बाद आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखा, जिसे महिला ने ठुकरा दिया। तीन दिन पहले आरोपी ने महिला को बातचीत के लिए पहाड़ी पर बुलाया। वहां पहुंचने पर उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी महिला को ब्लैकमेल करने लगा। वह उस पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। परेशान होकर पीड़िता ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। पति के साथ वह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। गिरवाई थाना प्रभारी सुनेन्द्र नाथ सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।