ग्वालियर में बड़ागांव पुलिस चौकी के पीछे फायरिंग:आधी रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, सरिए से कार के कांच फोड़े

ग्वालियर में आधी रात को बाइक से आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं गुंडों ने घरों के बाहर पथराव किया। गली में रखीं चार से पांच कारों को सरियों से फोड़ दिया गया। घटना मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव स्थित गुलाबपुरी में पुलिस चौकी के पीछे की है। घटना से लोग दहशत में हैं। फायरिंग व तोड़फोड़ की वजह रंगदारी व टशन बताई जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। शहर के मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव में रहने वाले रायसिंह राणा का परिवार दहशत में है। परिवार के लोगों का आरोप है कि मुरार के बंशीपुरा में रहने वाला बबलू उर्फ धर्मेंद्र राणा आए दिन गुंडागर्दी करता है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद करता है। इसके साथ ही उसने बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी है। सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात रायसिंह राणा किसी काम से बाहर गए थे। घर पर सिर्फ महिलाएं व बच्चे ही थे। रात 1 बजे के लगभग बाइक से तीन गुंडे उनके घर के सामने आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इसके बाद बदमाशों ने घर के बाहर रखी कार को सरिया मारकर फोड़ दिया। इतना ही नहीं आसपास की चार से पांच कार में तोड़फोड़ की है। साथ ही धमकाकर गए हैं कि शिकायत की तो कोई नहीं बचेगा। घटना की सूचना मिलते ही रात को पुलिस स्पॉट पर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से भाग गए। CCTV कैमरे में कैद वारदात पुलिस ने जांच के लिए घटना स्थल पर लगे CCTV कैमरे खंगाले। इसमें बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग करते कैद हुए हैं। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। रायसिंह राणा के परिवार ने भी फायरिंग व कांच तोड़ने का वीडियो बनाया है। इलाके में दहशत का माहौल बदमाशों जिस तरह बेखौफ होकर फायरिंग और तोड़फोड़ की है। उससे यहां रहने वाले दहशत में हैं। रायसिंह के परिजनों ने फायरिंग का आरोप बबलू राणा, हिमांशु राणा ओर मोनू राणा पर लगाया है। कुछ समय पूर्व उनके नाबालिग बेटे से तीनों का विवाद हुआ था। तब से ही आरोपी उन्हें धमकाते हैं। कई बार शिकायत करने पर भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की गई है। बताया गया है कि जिस जगह बदमाशों ने फायरिंग की है वह पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर है। इसके बाद भी बदमाश इतने बेखौफ होकर फायरिंग करते हुए नजर आए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस मामले में एएसपी शहर सुमन गुर्जर का कहना है कि- सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं, जिसमें कुछ बदमाश फायरिंग व तोड़फोड़ कर रहे हैं। आगे के भी फुटेज चेक किया जा रहे हैं। कुछ नाम सामने आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।