नशे के खिलाफ दो संगठनों ने निकाली रैली:सीधी में "नशामुक्त जीवन अपनाओ, जीवन अपना सफल बनाओ" के लगाए नारे

सीधी में अवैध नशे के खिलाफ बुधवार को बड़ा जन आंदोलन देखने को मिला। भगवती मानव कल्याण संगठन और भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने संयुक्त रूप से विशाल रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने "नशामुक्त जीवन अपनाओ, जीवन अपना सफल बनाओ" का नारा दिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंची। प्रतिनिधिमंडल ने गोपद बनास तहसीलदार राकेश कुमार शुक्ला को जिला कलेक्टर और एसपी डॉ. रवींद्र वर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें जिले में फैले अवैध शराब, गांजा और नशीली सीरप के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। पदाधिकारी बोले- नशे की लत में युवाओं का भविष्य खतरे में संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा क्षेत्र में नशे की लत से युवाओं का भविष्य खतरे में है। इससे समाज में अपराध भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कार्यक्रम में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रवक्ता दादू लाल पांडे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भारत भाई पटेल और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनुज शुक्ला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। दोनों संगठनों की इस पहल से जिले में नशे के खिलाफ नई चेतना जागी है।