बालाघाट में मनाया गया संविधान दिवस:अनुयायियों ने निर्माता डॉ. आंबेडकर को किया याद, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

बालाघाट में मंगलवार को संविधान दिवस मनाया गया। सुबह 10 बजे अनुयायियों ने सार्वजनिक जयंती समारोह समिति के तत्वाधान में संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर आंबेडकर चौक पर डॉ. बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सार्वजनिक जयंती समारोह समिति संरक्षक सचिन मेश्राम ने कहा कि भारत संविधान दिवस की हीरक जयंती मना रहा है। देश पर राज करने वालो पर आंबेडकरवादियों का इतना असर है कि आज सरकार ने इसे हर जगह मनाए जाने के आदेश जारी किए है। हालांकि दुख की बात यह है कि लोग संविधान की बात तो करते है, लेकिन इसे मानने से कतराते है। यह चिंता का विषय है कि संविधान के निर्माता की प्रतिमा स्थल पर संबंधित प्रशासन सफाई तक नहीं करवा सका। सार्वजनिक जयंती समारोह समिति महासचिव गौरव मेश्राम ने कहा कि आज देश संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। संविधान दिवस पर सामाजिक लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और समता भवन में मंचीय कार्यक्रम का आयोजन किया।