बौद्ध महाविहार का प्रबंधन बौद्ध समुदाय को सौंपने की मांग:बौद्ध महासभा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बीटी एक्ट को बताया असंवैधानिक

आगर मालवा में राष्ट्रीय बौद्ध महासभा ने बौद्ध गया महाबोधि महाविहार का संपूर्ण प्रबंधन बौद्ध समुदाय को सौंपने की मांग की है। संभाग उपाध्यक्ष आनंद बौद्ध और जिला अध्यक्ष कमल किशोर बौद्ध के नेतृत्व बौद्ध महासभा ने कलेक्टर मिलिंद ढोके को ज्ञापन सौंपा गया। महासभा ने संविधान के अनुच्छेद 26 का हवाला देते हुए बी.टी. एक्ट 1949 को असंवैधानिक करार दिया है। उनकी प्रमुख मांग है कि इस एक्ट को निरस्त किया जाए। साथ ही महाविहार का पूरा प्रबंधन बौद्ध समुदाय को दिया जाए। कार्यक्रम में संजय रागोंठ, गोवर्धन गोयल, कमलेश दामडिया और घनश्याम चौहान समेत कई बौद्ध अनुयायी उपस्थित थे।