सागर में 341मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा उन्नयन:कार्यकर्ता और सहायिका के पदों को मिली स्वीकृति, एमपी ऑनलाइन पोर्टल से होगी नियुक्ति

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने प्रदेश की 12 हजार 670 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में उन्नयन करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत सागर जिले के 341 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को उन्नत किया जाएगा। संचालनालय महिला एवं बाल विकास भोपाल ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्नयन के बाद इन केंद्रों में पहले से कार्यरत मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करेंगी। जिन उन्नत केंद्रों में कार्यकर्ता का पद रिक्त है, वहां शैक्षणिक योग्यता और अर्हताओं के आधार पर नई नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा सहायिका के पदों पर भी नवीन नियुक्तियां की जाएंगी, जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यताओं और अर्हताओं के अनुसार की जाएंगी। जल्द नियुक्ति की प्रक्रिया होगी शुरू सभी नियुक्तियों की प्रक्रिया एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। जिले में 1 दिसंबर से 341 मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्र में परिवर्तित माना जाएगा। इसके तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पदों की स्वीकृति भी दी गई है और जल्द ही नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।