सिवनी में बाइक फिसलने से 38 वर्षीय व्यक्ति घायल:जिला अस्पताल रेफर, राघादेही गांव के पास हादसा

सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र में राघादेही ग्राम के समीप सुबह के समय एक सड़क हादसा हुआ। शिवराम (38 वर्ष) अपनी बाइक से डूंडा सिवनी जा रहे थे। राघादेही गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।जिसके कारण वह गंभीर घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। घायल शिवराम को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।जिस जगह यह हादसा हुआ वहां लोगो व वाहनों का आना जाना अधिक होता है। घटना के समय लोग घटनास्थल में लोग या अन्य वाहन मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। डूंडा सिवनी थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दुर्घटना स्थल पर आमतौर पर लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस लगातार लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रही है। इसके बावजूद लोगों की लापरवाही के कारण हादसे हो रहे हैं।