इंदौर के तापमान में लगातार इजाफा:उमस के कारण लोग हलाकान, आज तेज हवा और हल्की बारिश का अनुमान

इंदौर में अब दिन और रात के तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। दूसरी ओर पिछले दिनों सवा इंच हुई बारिश का असर अब उमस के रूप में महसूस हो रहा है। रविवार को भी दिनभर काफी उमस रही। आज सुबह से मौसम साफ है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश के संकेत दिए हैं। शनिवार को दिन का तापमान 35.5 (-5) डिग्री और रात का तापमान 24.4 (0) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रविवार को इसमें मामूली इजाफा हुआ। दिन का तापमान 35.9 (-4) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 1 डिग्री बढ़कर 25.4 (+1) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री और रात का तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा रहा। इस बार औसत तापमान रहने के आसार उधर 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है जो 3 जून तक चलेगा। इस बार भी तपिश के इन नौ दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने वाला है। इसका कारण यह है कि 20 मई से गर्मी को प्रभावित करने वाला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस फिर एक्टि होने वाला है। इस कारण पूरे मई में अधिकतम तापमान औसत से कम रहेगा। दरअसल 1 जून के बाद प्री-मानसून की गतिविधि और तेज हो जाएंगी। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहेगा। कुल मिलाकर इस बार की गर्मी बेहद कमजोर बीतने के पूरे आसार बन गए हैं। केवल अप्रैल में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री के स्तर पर गया था, जो इस सीजन का रिकॉर्ड है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक वर्तमान में कुछ सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। इंदौर में आज तेज हवा और हल्की बारिश के आसार हैं। 14 मई तक प्रदेश में हल्की बारिश गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ सकता है। मई का तापमान