रायसेन जिला अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल:वेतन-पीएफ की मांग को लेकर 32 कर्मचारियों ने काम रोका; अस्पताल में फैली गंदगी

रायसेन जिला अस्पताल में शनिवार से सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। शिवम बुंदेलखंड कंपनी द्वारा नियुक्त 32 सफाई कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। साथ ही कई महीनों से उनका पीएफ भी जमा नहीं किया जा रहा है। सुपरवाइजर मोहम्मद सादिक ने इस स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कर्मचारियों ने हड़ताल की थी। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें फिर से यह कदम उठाना पड़ा है। कर्मचारी बोले- वेतन नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल कर्मचारियों का कहना है कि वेतन की अनियमितता से उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। हड़ताल के पहले दिन से ही अस्पताल में सफाई न होने के कारण कई स्थानों पर गंदगी जमा हो गई है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।