आगर मालवा में नेशनल लोक अदालत:पारिवारिक विवाद से लेकर ऋण संबंधी मामलों का समाधान हुआ

आगर मालवा में शनिवार को जिला न्यायालय, तहसील न्यायालय सुसनेर और नलखेड़ा में नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविन्द्र सिंह कुशवाह और बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मारू की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों की सुनवाई के लिए कई खंडपीठों का गठन किया गया। इनमें पारिवारिक विवाद, ऋण संबंधी देनदारियां, श्रमिक विवाद और अन्य सिविल प्रकृति के मामले शामिल थे। न्यायालय से जुड़े प्रकरणों के साथ विभिन्न विभागों के मामले भी समाधान के लिए रखे गए हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमर कुमार शर्मा, मधुसूदन जंघेल, सीजीएम अरुण सिंह समेत कई न्यायाधीश मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी फारुख अहमद सिद्दीकी, न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, अधिवक्ता और न्यायालय स्टाफ ने भी सक्रिय भागीदारी की। नेशनल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों को कम समय और खर्च में न्याय दिलाना है। यह एक ऐसा मंच है जहां विवादों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाता है।