उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी दिखा:सुरक्षाकर्मियों के रोकने पर नहीं रुका चालक; बेकाबू होकर ऑटो पलटा, 11 ग्रामीण घायल

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में सोमवार रात एक ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऑटो क्रमांक एमपी 18 आर 3145 उमरिया से मानपुर जा रही थी। ताला परिक्षेत्र के टाइगर वैली के पास जंगली हाथी को देखकर ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। ये हुए घायल पहले सुरक्षाकर्मियों ने ऑटो को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक नहीं रुका। कुछ जाने पर जंगली हाथी दिखे जो चालक ऑटो संभाल नहीं पाया और हादसा हो गया। दुर्घटना में ऑटो चालक रामसेवक यादव सहित 11 लोग घायल हुए। घायलों में लालमन यादव, सुरेंद्र यादव, शकुंतला बाई, मानसी यादव, प्रियंका यादव, छोटू यादव, मारू यादव, दुर्गेश यादव, साधना यादव और लल्ला यादव शामिल हैं। हाथियों की निगरानी के लिए गश्त जारी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक दिलीप मराठा ने बताया कि सभी घायलों को ताला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इलाज के बाद सभी को सुरक्षित उनके गांव भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि जंगली हाथियों की निगरानी के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है।