पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीसीसी में कार्यक्रम:पटवारी, सिंघार, दिग्विजय सिंह रहे मौजूद; नेता प्रतिपक्ष बोले- आतंकवाद के खिलाफ देश एकजुट

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कार्यक्रम हुआ। भजनों और भक्ति संगीत के जरिए कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम को श्रृद्धांजलि अर्पित की। मप्र कांग्रेस के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। भजनों और भक्ति संगीत से किया राजीव गांधी को याद कार्यक्रम में मप्र कांग्रेस कमेटी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कलाकारों ने भावपूर्ण भजनों एवं भक्ति संगीत की प्रस्तुति देकर राजीव गांधी के राष्ट्र के निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। मध्य प्रदेश कांग्रेस सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से महापुरुषों की जयंती और पुण्य तिथियां मनाई जाएंगी। जिससे विचार और भावना दोनों का समुचित समागम हो सके। सिंघार बोले- आज का दिन आतंकवादी विरोधी दिवस के रूप में याद रखना चाहिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने पीसीसी में मीडिया से चर्चा में कहा- ये दिन हमारे लिए और ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। हमारी सेना आतंकवादियों से सीमाओं पर लड़ रही है। मैं समझता हूं कि आतंकवाद की लड़ाई हर भारतीय की लड़ाई है। जब तक हम लोग नहीं लड़ेंगे, तब तक पाकिस्तान ऐसी हरकतें करता रहेगा। ये नेता भी रहे मौजूद PCC में हुए कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले, प्रकोष्ठों और विभागों के प्रभारी महेंद्र चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल, किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, वरिष्ठ नेता अरुण श्रीवास्तव, भोपाल शहर जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनोखी पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।