मंडी में सुविधाएं नहीं, विधायक ने पूछा तो ठीक-ठाक बताया:सदन में झूठी जानकारी देने का आरोप, विस अध्यक्ष तोमर बोले- अफसरों पर कार्रवाई करेंगे
पंधाना विधायक छाया मोरे ने गुड़ी कृषि उपमंडी में किसानों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी का मुद्दा विधानसभा में उठाया। लेकिन जवाब में मंत्री ने मंडी को पूरी सुविधाओं से युक्त बताया, जिससे विधायक असंतुष्ट रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरों ने सदन को गुमराह किया है। इस पर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र देकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ विशेष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मंडी में न तौल कांटा, न छांव- किसान परेशान
विधायक ने अपने पत्र में लिखा कि हकीकत में गुड़ी उपमंडी में न तो शासकीय तौल कांटे की सुविधा है, न ही किसानों के लिए पानी, छाया, या बैठने की व्यवस्था। किसान निजी तौल साधनों पर निर्भर हैं, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है। कभी-कभी एक ही दिन में घंटों इंतजार करना पड़ता है। विभाग ने विधानसभा में गलत जानकारी देकर कहा कि मंडी चालू स्थिति में है और कोई समस्या नहीं है। 'झूठी जानकारी देने वालों की तय हो जवाबदेही'
छाया मोरे ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि सदन में झूठी जानकारी देने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही गुड़ी उपमंडी में तुरंत सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं ताकि किसान बिना परेशानी अपनी फसल बेच सकें। विधानसभा अध्यक्ष तोमर बोले- जांच कराएंगे, दोषियों पर होगी कार्रवाई
विधायक मोरे ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र सौंपा और उनके कक्ष में मुलाकात कर पूरी बात बताई। अध्यक्ष तोमर ने भरोसा दिलाया कि उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी अफसरों पर एक्शन लिया जाएगा।