सिवनी में मंडी शुल्क चोरी का मामला:सिवनी में 250 क्विंटल सोयाबीन से भरा ट्रक जब्त, 85 हजार रुपए का जुर्माना वसूला

सिवनी जिले में मंडी विभाग की टीम ने रात्रि के समय अवैध रूप से सोयाबीन परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कुरई के पास मेटेवानी में टीम ने बिना मंडी अनुज्ञा शुल्क के सोयाबीन ले जा रहे एक ट्रक को पकड़ा है। कृषि उपज मंडी सचिव प्रकाश मार्को के अनुसार, ट्रक क्रमांक एमएच 49 टी 1184 छतरपुर से नागपुर जा रहा था। ट्रक में 250 क्विंटल से अधिक सोयाबीन लदा था। चालक बिना मंडी अनुज्ञा शुल्क चुकाए माल का परिवहन कर रहा था। मंडी विभाग ने नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की। पांच गुना मंडी शुल्क के रूप में 67 हजार रुपए और अन्य शुल्क मिलाकर कुल 85,448 रुपए वसूले गए। मध्य प्रदेश कृषि उपज मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19(6) के तहत ट्रक को जब्त कर लिया गया। मंडी विभाग के अनुसार, जिले से होकर कई वाहन बिना मंडी शुल्क के अनाज का परिवहन करते हैं। नियमित जांच न होने के कारण अधिकतर वाहन बच निकलते हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए कृषि उपज मंडी का उड़नदस्ता दल लगातार कार्रवाई कर रहा है।

Sep 12, 2025 - 07:41
 0  3