छिंदवाड़ा पुलिस की गिरफ्त में मोस्ट वॉन्टेड:शातिर अपराधी रवि उर्फ अन्ना को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दर्जनों संगीन मामलों में था फरार

छिंदवाड़ा जिले की स्पेशल पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोस्ट वॉन्टेड अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्थायी वारंटी रवि उर्फ अन्ना पिता स्व. सन्यासीराव (46), निवासी वार्ड नंबर 12 खिरसाडोह, परासिया को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और उस पर 11 स्थायी वारंट लंबित थे। उसके खिलाफ विभिन्न न्यायालयों में कई गंभीर अपराध विचाराधीन हैं। कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज
अन्ना पर अवैध हथियार खरीदी-बिक्री, लूट, नाबालिक से बलात्कार, नाबालिक का अपहरण, महिलाओं से छेड़छाड़, एट्रोसिटी एक्ट, आगजनी, चोरी, झूठी गवाही, जिला बदर उल्लंघन, शराब तस्करी समेत दर्जनों प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा कई बार उसने मारपीट और गाली-गलौच की वारदातों को भी अंजाम दिया है। घेराबंदी कर दबोचा
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस सफलता में उप निरीक्षक चेतन मर्सकोले, सहायक उपनिरीक्षक नितेश ठाकुर, डी.एस. शेंडे, प्रधान आरक्षक श्याम ठाकरे, रविन्द्र ठाकुर, नितिन सिंह और महिला आरक्षक शैलकुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। छिंदवाड़ा पुलिस का कहना है कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेंगी।