ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर रावण दहन:देवास में 51 फीट का पुतला 40 सेकंड में खाक, विजयादशमी पर शहर में कई स्थानों पर हुआ दहन

देवास में विजयादशमी का पर्व मनाया गया। शहर में कई स्थानों पर रावण के पुतले दहन किए गए। रामाश्रय परिसर मक्सी रोड और पुलिस लाइन मैदान में 51 फीट के पुतले जलाए गए, जिनमें से एक पुतला मात्र 40 सेकंड में जलकर गिर गया। रामाश्रय परिसर मक्सी रोड, बिलावली में प्रभु श्रीराम की महाआरती के बाद रंगारंग आतिशबाजी की गई। इसके पश्चात् असत्य के प्रतीक रावण के 51 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। यह पुतला महज 40 सेकंड में जलकर गिर गया। इसी क्रम में, गुरुवार रात को पुलिस लाइन मैदान पर भी रावण दहन का आयोजन हुआ। शहर के हजारों लोग इस कार्यक्रम को देखने पहुंचे। यहां भी 51 फीट के पुतले का दहन आतिशबाजी के साथ किया गया। ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर रावण को पाकिस्तान का रूप दिया हिन्दू उत्सव समिति और धर्मेंद्र सिंह बैस मित्र मंडल अपनी वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए बासी दशहरे पर भी रावण दहन का आयोजन करेंगे। परंपरा के अनुसार, विजयादशमी के अगले दिन विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस वर्ष 'पाकिस्तानी रूपी रावण' का 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर दहन किया जाएगा। यह रावण बुराई, आतंक और देश विरोधी शक्तियों के अंत का संदेश देगा। यह कार्यक्रम 3 अक्टूबर को रात 8:30 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड, देवास पर आयोजित होगा। कार्यक्रम में गगनचुंबी रंगारंग आतिशबाजी भी होगी, जिसे विशेष रूप से 'सर्जिकल स्ट्राइक' थीम पर आधारित किया गया है, जो देश की सेना के पराक्रम और शौर्य का प्रतीक होगी। देखिए तस्वीरें

Oct 3, 2025 - 07:22
 0  1