बुधवार भस्म आरती दर्शन:बाबा महाकाल का भांग, रजत चंद्र, त्रिशूल और ड्रायफ्रूट से भगवान गणेश स्वरूप में श्रृंगार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार तड़के भस्म आरती के दौरान, मंदिर के कपाट खुलते ही सबसे पहले वीरभद्र जी को प्रणाम कर स्वस्तिवाचन किया गया और आज्ञा लेकर चांदी द्वार खोला गया। बाबा महाकाल का भांग, रजत चंद्र, त्रिशूल और ड्रायफ्रूट से भगवान गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया। नंदी हाल में नंदी जी का स्नान, ध्यान एवं पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद जल से भगवान महाकाल का अभिषेक किया गया। तत्पश्चात दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन संपन्न हुआ। पूरा महाकाल मंदिर परिसर “जय महाकाल” के जयकारों से गूंज उठा। भगवान को भस्म अर्पित की गई। उन्होंने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला तथा सुगंधित पुष्पों से बनी फूलों की माला धारण की। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।