नीमच में विहिप की 'प्रबुद्ध जन गोष्ठी':संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव बोले- सभी जातियां समान और महान, भेदभाव खत्म करें

नीमच के टाउन हॉल में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) मालवा प्रांत की नीमच जिला इकाई ने 'प्रबुद्ध जन गोष्ठी' का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता और समाज में चल रहे वैचारिक संघर्ष पर चर्चा करना था। संगठन मंत्री बोले- सभी जातियां समान और महान गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ प्रचारक खगेंद्र भार्गव ने संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि सभी जातियां समान और महान हैं, और देश में भेदभाव व छुआछूत को समाप्त करने की आवश्यकता है। भार्गव ने हिंदू शास्त्र, संत, देवी-देवताओं और परंपराओं का उल्लेख करते हुए सभी नागरिकों को हिंदू और सनातनी होने की भावनाओं के प्रति जागरूक किया। संगठन मंत्री ने देश में बढ़ती आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों, जनसंख्या असंतुलन और अलग विचार रखने वालों के मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज देश की एकता और अखंडता को तोड़ने वालों को स्वीकार नहीं करेगा। मां भारती की पूजा से शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत परम पूज्य महंत योगी लालनाथ महाराज और महंत गोवर्धननाथ योगी की उपस्थिति में प्रभु श्री रामदरबार और मां भारती की पूजा से हुई। यह रहे उपस्थित गोष्ठी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, विहिप के प्रांत और जिला पदाधिकारी, विभिन्न पेशेवर और सामाजिक संगठन जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक संघ, व्यापारी संघ, मातृ शक्ति और कुश्ती संघ के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में देश को अखंड, गौरवशाली और समृद्ध बनाने का संकल्प लिया गया।