सतना में न्यूनतम पारा 8 डिग्री, स्कूलों का समय बदला:सुबह 10 बजे से लगेंगी क्लासेस, कोहरे से ट्रेनें 9 घंटे तक लेट

सतना और मैहर जिले में उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मंगलवार को चौथे दिन घना कोहरा छाया रहा। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री नीचे रहा। सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी केवल 50 मीटर तक रही, जिससे सड़क और रेल परिवहन प्रभावित रहा। सुबह 10 बजे धूप निकलने से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री का इजाफा हुआ और पारा 20.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। सुबह की हवा में नमी 97 प्रतिशत और शाम को 74 प्रतिशत रही। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को घरों के अंदर भी गलन भरी ठंड का सामना करना पड़ा। रेल परिवहन प्रभावित, कई ट्रेनें घंटों लेट घना कोहरा पड़ने से सतना रेलवे जंक्शन से अप-डाउन करने वाली ट्रेनें प्रभावित रही। आनन्द विहार-रीवा ट्रेन 9 घंटे, हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल 7 घंटे, लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस 2 घंटे और अन्य कई ट्रेनें 1.5 से 15 घंटे तक लेट रहीं। यात्रियों को यात्रा में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शीतलहर के कारण स्कूलों का समय बदला सतना में जिला दंडाधिकारी डॉ. सतीश कुमार एस ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों के संचालन का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित किया। आदेश में कहा गया है कि सुबह 10 बजे से पहले स्कूल का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश 23 दिसंबर मंगलवार से प्रभावी होगा। समस्त शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, आईसीएसई, सीबीएसई और अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों में यह समय लागू होगा। आदेश का उद्देश्य छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर शीत ऋतु के प्रतिकूल प्रभाव से सुरक्षा सुनिश्चित करना है। फसलों पर भी असर, ओस जमने लगी मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड और बर्फीली हवाओं से फसलों में ओस जमने लगी है। कृषि वैज्ञानिकों ने चेताया कि अगर रात का पारा 5 डिग्री या उससे नीचे गया तो दलहन और तिलहन फसलों में पाला लग सकता है।

Dec 23, 2025 - 06:58
 0  9