लखनऊ आदर्श व्यापार मंडल ने रक्षामंत्री से मुलाकात किया:ई-कॉमर्स पॉलिसी लागू करने की मांग, व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया

लखनऊ में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात किया। प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में ये मुलाकात हुई। इस दैरान लखनऊ के सांसद और देश के रक्षा मंत्री से रिटेल सेक्टर के परंपरागत व्यापारियों के व्यापार को बचाने के लिए देश में ई कॉमर्स पॉलिसी और रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनाने के साथ लागू करने की मांग किया। 'ई-कॉमर्स पॉलिसी समय की जरूरत' संबंधित मांगों को लेकर राजनाथ सिंह को ज्ञापन सौंपा। संजय गुप्ता ने कहा कि कॉमर्स पॉलिसी बहुत जरूरी है। अगर जल्द ही देश में ई कॉमर्स पॉलिसी और रिटेल ट्रेड पॉलिसी नहीं लागू की गई तो रिटेल सेक्टर के व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। विदेशी ई कॉमर्स कंपनियों के कारण व्यापार बुरी तरह चौपट हो रहा है। रिटेल सेक्टर के व्यापारियों को बचाने के लिए ठोस कदम उठाना जरूरी है जिसमें रिटेल ट्रेड पॉलिसी - ई कॉमर्स पॉलिसी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। 'विदेशी कंपनियों ने नियम का उल्लंघन किया' व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने कहा कि विदेशी ई कॉमर्स कंपनियाँ नियमों को ताक पर रखकर काम कर रही है। कानूनों के उल्लंघन और मनमाने तरीके से व्यापार करने की वजह से छोटे व्यापारियों का बहुत नुकसान हो रहा है। ये लड़ाई अधिकार के साथ अस्तित्व को बचाने की भी है। रिटेल सेक्टर के परंपरागत व्यापारियों को दिन प्रतिदिन बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्रवाई का आश्वासन मिला संजय गुप्ता ने कहा कि विदेशी कंपनियों की चालाकी से रक्षामंत्री को अवगत कराया । ये कंपनियां भारत के घरेलू व्यापार पर सुनियोजित तरीके से कब्जा करने की साजिश रच रही है। सरकार को इस साजिश को समझना चाहिए और सख्त नियम बनाकर परंपरागत व्यापारियों के अस्तित्व को बचाने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह ने गंभीरता से विषय को समझते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।