बांधवगढ़ की ऐतिहासिक छतरी में दिखा बाघ शावक:ताला जोन में पर्यटकों ने डेढ़ वर्षीय शावक को अठखेलियां करते देखा

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला जोन में शुक्रवार सुबह पर्यटकों को एक रोमांचक दृश्य देखने को मिला। यहां एक डेढ़ वर्षीय बाघ शावक ऐतिहासिक छतरी में अठखेलियां करता दिखा, जिससे पर्यटक रोमांचित हो उठे। यह घटना ताला जोन की है, जहां लगभग डेढ़ वर्ष का बाघ शावक जंगल में बनी एक ऐतिहासिक छतरी में आराम कर रहा था। शावक ने जिप्सी में बैठे पर्यटकों को देखकर कोई घबराहट नहीं दिखाई। वह शांत और सहज भाव से बैठा रहा, जिससे पर्यटकों को उसके अलग-अलग अंदाज कैमरे में कैद करने का मौका मिला। यह शावक अपनी मां सिद्ध बाबा फीमेल बाघिन के साथ इस क्षेत्र में रहता है। सिद्ध बाबा फीमेल के कुल तीन शावक हैं, जो नियमित रूप से इसी इलाके में देखे जाते हैं। बाघिन की अनुमानित उम्र 6 वर्ष है, जबकि शावकों की उम्र लगभग डेढ़ वर्ष बताई गई है। यह ऐतिहासिक छतरी गोपालपुर तालाब के पास स्थित है और इसे राजा-महाराजाओं के समय की धरोहर माना जाता है। इस प्राचीन संरचना में बाघ शावक को आराम करते देखना पर्यटकों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया।