पुणे विमान हादसे में जौनपुर की पिंकी माली का निधन:बोली दादी- फोन पर मेरा बेटा बोला पता नही पिंकी कहा चली गयी

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में जौनपुर की पिंकी माली का निधन हो गया। वह फ्लाइट अटेंडेंट के तौर पर कार्यरत थीं। इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी। पिंकी माली जौनपुर जिले की केराकत तहसील के भैंसा गांव की निवासी थीं। उनके पिता शिव कुमार माली चार भाइयों में दूसरे नंबर के हैं। परिवार के मुखिया, पिंकी के दादा बाबू राम का पिछले वर्ष निधन हो गया था। पिंकी की दो बहनें हैं और एक छोटा भाई है। परिवार को इस घटना की जानकारी आज सुबह करीब 10:30 बजे टीवी चैनलों के माध्यम से मिली। परिजनों ने अपने भाई और उनकी पत्नी से बात करने का प्रयास किया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। पिंकी का परिवार काफी समय से मुंबई में रहता है।
पिंकी की दादी ने बताया कि आज सुबह जब वह मंदिर गई थीं, तब उन्हें इस घटना की सूचना मिली। लगभग दो महीने पहले पिंकी गांव आई थीं। उन्होंने अपने बेटे से बात करने की कोशिश की, जो रो रहे थे। बेटे ने कहा, "पता नहीं पिंकी कहां चली गई।" दादी ने अपनी पोती के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। पिंकी के चाचा ने बताया कि वह एक मिलनसार लड़की थीं। उनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा मुंबई में हुई थी। वह लगभग ढाई महीने पहले एक अभिनेता चिरंजीवी से मिलने के लिए घर आई थीं। चाचा ने कहा कि पिंकी उनकी भतीजी नहीं, बल्कि बेटी जैसी थीं और उनके घर आना-जाना लगा रहता था।