मऊ में फिर बदला मौसम, सुबह घना कोहरा छाया:विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हुई

मऊ जिले में शनिवार सुबह एक बार फिर घना कोहरा छा गया। कई दिनों तक धूप खिलने के बाद मौसम में यह बदलाव आया है, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सुबह से ही गाड़ियां हेडलाइट और इंडिकेटर का उपयोग करते हुए चलती नजर आईं। मौसम में आए इस बदलाव से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। जिले का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 83 दर्ज किया गया, जो 'बेहतर' श्रेणी में आता है। वहीं, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद है।