अधीक्षण अभियंता अनुपस्थित, डीएम ने वेतन रोकने के दिए निर्देश:महाशिवरात्रि तैयारियों की समीक्षा बैठक में एक्शन, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

जौनपुर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में बुधवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में एक शांति समिति की बैठक हुई। यह बैठक बुधवार शाम 6 बजे से 7 बजे तक चली, जिसमें नवागत पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। बैठक के दौरान अधीक्षण अभियंता की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने गंभीर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल अधीक्षण अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी शिवालयों और प्रमुख मंदिरों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावट रोकने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा गया। साथ ही, प्रतिबंधित मांझा और प्लास्टिक बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। सभी ईओ को नगर निकायों के मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस विभाग शिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने शोभायात्रा के दौरान डीजे संचालकों को शासन के निर्देशों और मानकों का पालन करने के लिए निर्देशित किया। इसके लिए डीजे संचालकों के साथ अलग से बैठक करने को भी कहा गया। एसपी ने सभी मंदिरों में सीसीटीवी व्यवस्था संचालित करने और प्रवेश तथा निकासी के लिए अलग-अलग द्वार बनाने के भी निर्देश दिए।