कल्याणपुर में फर्जी जमीन बेचकर लाखों की ठगी:पुलिस आयुक्त के निर्देश पर दंपति समेत 3 पर मुकदमा दर्ज

कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में फर्जी तरीके से खेत बेचकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर दंपति सहित तीन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर हुई कार्रवाई कल्याणपुर के राजकीय उन्नयन बस्ती इन्द्रानगर रोड, निवासी प्रेमकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राजकीय उन्नयन बस्ती बिठूर रोड स्थित खेत संख्या 126, रकबा करीब एक एकड़ जमीन को रवीन्द्र सिंह, उसकी पत्नी शीला देवी और पुत्र संजीत सिंह ने खुद को मालिक व काबिज बताते हुए बेचने का सौदा किया था। आरोप है कि 28 जनवरी 2025 को नोटराइज्ड एग्रीमेंट के माध्यम से 8.30 लाख रुपये में सौदा तय किया गया और आरोपियों ने बयाने के रूप में 1.50 लाख रुपये चेक, 47 हजार रुपये ऑनलाइन और 80 हजार रुपये नगद ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि लंबे समय तक न तो जमीन की नापजोख कराई गई और न ही कब्जा दिया गया। 15 जून 2025 को खुद नाप कराने पर पता चला कि जमीन आरोपियों की नहीं बल्कि स्व. सुदर्शन की पत्नी और पुत्री की है, जो शहर से बाहर रहती हैं। जानकारी होने के बाद जब पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कल्याणपुर थाना प्रभारी बोले- कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।