इंद्रेश उपाध्याय, सुरेश वाडकर ने किए महाकालेश्वर दर्शन:गायिका इशिता विश्वकर्मा भी साथ, मंदिर समिति ने किया स्वागत

उज्जैन के ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में रविवार को प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, पद्मश्री गायक सुरेश वाडकर और गायिका इशिता विश्वकर्मा ने दर्शन किए। मंदिर प्रबंध समिति ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने भगवान महाकाल के दर्शन कर विश्व कल्याण की कामना की। दर्शन के उपरांत उन्होंने कहा कि महाकाल केवल भारत ही नहीं, बल्कि समस्त विश्व के केंद्र हैं। उन्होंने संपूर्ण विश्व के मंगल की कामना करते हुए प्रभु को प्रणाम किया। उपाध्याय ने मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ के बावजूद सभी को प्रेमपूर्वक दर्शन कराने की व्यवस्था सराहनीय है। उन्होंने यह भी बताया कि महाकाल प्रभु वृंदावन में गोपेश्वर के रूप में विराजमान हैं और ब्रज भक्ति में प्रवेश उनकी कृपा से ही संभव है। इंद्रेश उपाध्याय ने बाबा महाकाल पर जल अर्पित करने को अपना सौभाग्य बताया और भविष्य में कथा के माध्यम से भी भगवान की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने इंद्रेश उपाध्याय का स्वागत एवं सत्कार किया। इसी क्रम में प्रसिद्ध गायक पद्मश्री सुरेश वाडकर और गायिका इशिता विश्वकर्मा ने भी ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने सुरेश वाडकर का स्वागत किया।