हनुमना में मिली अज्ञात महिला की शिनाख्त:कीटनाशक सेवन से आत्महत्या की आशंका, परिजन बोले- सुबह से थी लापता

हनुमना नगर के वार्ड क्रमांक-1 स्थित पुराने आरटीओ चेक पोस्ट के पास एक पहाड़ी क्षेत्र में मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय गुलबसिया कोल के रूप में हुई है। घटनास्थल से कीटनाशक के पाउच मिलने के बाद पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। हनुमना पुलिस ने शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मिले इस शव की पहचान की। मृतका गुलबसिया कोल पत्नी जग्गीलाल कोल, निवासी बरही थाना हनुमना थीं। परिजनों के अनुसार, शनिवार सुबह उनके पति खेत में चारा लेने गए थे और नातिन बाजार गई थी, जिससे महिला घर पर अकेली थीं। सुबह करीब 9 बजे वह हनुमना बाजार जाने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम उनका शव पहाड़ी इलाके में मिला। घटनास्थल के पास से कीटनाशक जहर के तीन पाउच और एक बिसलेरी पानी की बोतल बरामद हुई। इनमें से एक पाउच खुला हुआ था, जबकि दो सीलबंद थे। प्रारंभिक जांच में जहर सेवन कर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना की मॉर्चुरी में सुरक्षित रखवाया था। पहचान होने के बाद रविवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी अनिल काकडे ने बताया कि मामले में कार्रवाई जारी है। पुलिस मौत के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।