दीवाली पर मिलावटी सामान न बिके, जांच करेगी टीमें:भोपाल के ज्ञानोदय स्कूल-अजा गर्ल्स हॉस्टल में इल्ली, छिपकली मिलने के मामले में भी चर्चा

त्योहारों में लोगों को मिलावटी मावा, पनीर और मिठाई न मिले, इसे लेकर भोपाल में टीमें जांच करने मैदान में उतरेगी। बाहर से आने वाली बस और ट्रेनों में जांच की जाएगी। इसे लेकर सोमवार को कलेक्टोरेट में हुई बैठक में रणनीति तैयार की गई। बैठक में ज्ञानोदय स्कूल और अजा गर्ल्स हॉस्टल के भोजन में इल्ली और छिपकली मिलने के मामले में भी चर्चा की गई। खाद्य सुरक्षा से संबंधित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक एडीएम प्रकाश नायक ने ली। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, खाद्य आपूर्ति सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उपभोक्ता प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मीटिंग में खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में खाद्य सुरक्षा संबंधी निरीक्षण, नमूना संकलन, न्यायालयीन प्रकरणों, मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री की गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। बताया कि जुलाई से अब तक 337 रेगुलेटरी नमूने, 409 सर्विलांस नमूने लिए गए। इनमें से 20 असुरक्षित मिले। जब्त खाद्य सामग्री की कीमत 32.40 लाख रुपए रही। इनमें दूध, पनीर, मावा समेत अन्य सामग्री शामिल हैं। जो सैंपल अमानक मिले, उन्हें लेकर कोर्ट में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एडीएम कोर्ट में 68 प्रकरण बैठक में बताया कि पिछले 3 महीने में एडीएम कोर्ट में खाद्य सुरक्षा संबंधी कुल 68 प्रकरण दर्ज किए गए। जिनमें से 13 प्रकरण का निराकरण किया गया। बैठक में खाद्य सुरक्षा संबंधी उल्लंघनों पर नियमानुसार कार्रवाई और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर जोर दिया गया। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री के माध्यम से जन-जागरूकता खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति आम नागरिकों एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेट्री के माध्यम से संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। त्योहार में यह करेंगे दशहरा, नवरात्र और दीपावली के मौके पर मिठाई, दूध एवं दुग्ध उत्पादों, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने की संभावना को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूना संकलन, खाद्य पदार्थों के भंडारण एवं निर्माण की परिस्थितियों की जांच, खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। छात्रावास, स्कूल-अस्पताल की मेस-कैंटीन की जांच बैठक में जिले के निजी एवं प्राइवेट हॉस्टल, सरकारी अस्पताल, स्कूल, कॉलेज आदि में संचालित मेस और कैंटीन की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई। हाल में भोजन एवं खाद्य सामग्री में छिपकली और अन्य अवांछित जीव-जंतु निकलने जैसी घटनाओं के संदर्भ में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की आवश्यकता पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। एडीएम नायक ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमें गठित कर संबंधित संस्थानों में निरीक्षण कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि रसोईघर एवं भोजन तैयार करने के स्थान की स्वच्छता पर ध्यान दें। खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण एवं रखरखाव की व्यवस्था करें। कीट एवं अन्य जीव-जंतुओं से खाद्य पदार्थों के बचाव के उपाय हो। भोजन तैयार करने एवं परोसने के दौरान स्वच्छता मानकों का पालन करें। खाद्य कारोबार के लिए आवश्यक पंजीयन एवं लाइसेंस और लागू खाद्य सुरक्षा प्रावधानों का अनुपालन कराएं।

Oct 12, 2026 - 18:06
 0  0