जबलपुर में डीजे बजाने से मना किया तो लगाई फांसी:24 वर्षीय युवक के बेटे का था जन्मदिन, मातम में बदल गईं खुशियां

जबलपुर मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर ग्राम मझगवां में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों और पड़ोसियों ने देर रात तक डीजे बजाने से मना किया था। मृतक का नाम प्रिंस रजक है, जिसके एक साल के बेटे का शनिवार को जन्मदिन था। घटना की जानकारी लगते ही रविवार को पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए सिहोरा सिविल अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रिंस रजक जो कि प्राइवेट जाब करते थे। शनिवार को बच्चे का पहला जन्मदिन घर मनाया जा रहा था। रात काफी हो चुकी थी, पर डीजे लगातार बज रहा था। परिवार के सदस्यों के साथ मृतक के दोस्त कार्यक्रम में डीजे की धुन पर नाच रहे थे। पड़ोसियों ने आकर प्रिंस के पिता राजेंद्र से आवाज स्लो करने को कहा, जिसके बाद डीजे को बंद कर दिया। इसी बीच प्रिंस मौके पर आया और डीजे बजाने को कहा, जिस पर पिता ने कहा कि रात बहुत हो चुकी है, अब कार्यक्रम को बंद करते है। पिता की सलाह प्रिंस को इस कदर नगवांर गुजरी। उसने कमरे में जाकर अपने आपको बंद कर लिया। परिजनों का कहना था कि रात को दोस्तों के साथ जन्मदिन के मौके पर प्रिंस ने शराब भी पी थी। पिता के बाद डीजे बजाने को लेकर परिवारिक सदस्यों से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद युवक ने नशे में अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। आज सुबह प्रिंस फंदे पर लटका हुआ मिला। बेटे के जन्मदिन की खुशी कुछ ही देर मे मातम में बदल गई। मझगवां पुलिस की जांच में पता चला कि आसपास के लोगों के विरोध के बाद परिवार वालों ने प्रिंस से डीजे बंद करने के लिए कहा। इसके बाद प्रिंस बिना कुछ कहे घर से निकल गया और करीब 2 घंटे बाद शराब पीकर वापस लौटा। घर लौटने के बाद उसने परिवार के सदस्यों से विवाद करते हुए कहा कि डीजे बजाने से क्यों रोका गया। परिवार वालों ने उसे समझाया कि रात ज्यादा हो गई थी, इसलिए डीजे बंद कराया गया। रात करीब 3 से 3:30 बजे के बीच प्रिंस अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आज सुबह छोटे भाई ने दरवाजा खटखटाया तो खुला नहीं, इसके बाद पीछे की खिड़की को तोड़कर अंदर गए तो देखा कि प्रिंस ने पंखे में चुनरी के सहारे फांसी लगा ली थी। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। परिजन प्रिंस को फंदे से निकालकर पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।