ट्रांसफॉर्मर-यार्ड हटाने की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग:धरना-प्रदर्शन कर लगाए नारे, बिजली विभाग के आश्वासन पर खत्म हुआ प्रदर्शन
रायगढ़ के कोतरा रोड क्षेत्र में स्थित ट्रांसफार्मर यार्ड को हटाने की मांग को लेकर गजानंद पुरम कॉलोनी के रहवासी सड़क पर उतर आए। बुधवार को बड़ी संख्या में लोग ट्रांसफॉर्मर गोदाम के सामने पहुंचे और धरना-प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि, यार्ड में सैकड़ों की संख्या में नए-पुराने ट्रांसफॉर्मर रखे हुए हैं। पिछले साल यहां आग लगने की घटना में 150-200 ट्रांसफॉर्मर जल गए थे, जिससे कॉलोनी के कुछ घर भी प्रभावित हुए थे और पूरे इलाके में धुआं भर गया था। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने कुछ घरों को खाली भी कराया था। लंबे समय से कर रहे हैं हटाने की मांग घटना के बाद से ही मोहल्लेवासी ट्रांसफॉर्मर यार्ड को रिहायशी इलाके से हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि लगातार खतरे के बावजूद जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा। पुलिस ने दी समझाइश धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अड़े रहे। बैठक के आश्वासन पर खत्म हुआ आंदोलन बिजली विभाग के अधिकारियों ने मोहल्लेवासियों को आश्वासन दिया कि गुरुवार को इस मुद्दे पर बैठक की जाएगी। मोहल्ले के निवासी राहुल सोनी ने बताया कि बैठक में सहमति बनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद दोपहर में लोगों ने अपना धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया।