भिलाई में केनाल रोड के विरोध में चक्काजाम:लोग बोले-पहले 15 फीट बनने वाली थी सड़क, अब 30 फीट कर दिया, हम बेघर हो जाएंगे
भिलाई शहर में नंदिनी रोड से कोहका तक प्रस्तावित केनाल रोड को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। प्रशासन की ओर से सड़क निर्माण के लिए जिस जगह तक रोड बनना है, वहां मार्किंग कर दी गई है। इसके बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कई घरों का बड़ा हिस्सा इस निर्माण में आ रहा है। बुधवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग परदेशी चौक, रामनगर में एकत्रित हुए और विरोध जताया। कुछ देर के लिए चक्काजाम कर यातायात को बाधित भी किया गया। लोगों ने मांग की है कि, सड़क की चौड़ाई 30 फीट से घटाकर 15 फीट कर दी जाए। इस इलाके में पहले से ही सामने रोड मौजूद है, ऐसे में बगल में इतनी चौड़ी नई सड़क बनाने की जरूरत नहीं है। सड़क बनने के बाद बचेगी 3 से 5 फीट की जगह स्थानीय निवासियों ने बताया कि, मार्किंग के बाद किसी के घर के सामने सिर्फ 5 फीट जगह बचेगी तो किसी के पास 3 फीट ही रह जाएगी। कई परिवारों का कहना है कि वे यहां 50 से 60 साल से रह रहे हैं और अब उनका घर आधे से ज्यादा टूटने की स्थिति में है। घर टूटने के बाद रहने लायक जगह ही नहीं बचेगी। परिवार लेकर कहां जाएंगे लोग बघवा मंदिर के पुजारी दीपक शर्मा ने कहा कि, इस सड़क निर्माण से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं। कई घर पूरी तरह टूट जाएंगे। यहां कई परिवार ऐसे हैं जिनके बच्चों की पढ़ाई चल रही है या शादी की उम्र है। ऐसे में अचानक घर टूटने से लोग कहां जाएंगे, यह बड़ी समस्या है। उन्होंने मांग की कि सड़क को 15 फीट तक ही सीमित रखा जाए। पहले 15 फीट की हो रही थी बात, अब अचानक से बढ़ाया वहीं दुर्गा मंदिर की पंडिताइन विधि शर्मा ने बताया कि, सड़क निर्माण की जद में मंदिर भी आ रहा है। नहर में पानी भी नहीं रहता, इसलिए उसके ऊपर इतनी चौड़ी सड़क बनाने का कोई खास फायदा नहीं है। पिछले कई सालों से 15 फीट सड़क बनने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब अचानक इसे 30 फीट तक बढ़ा दिया गया है, जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे 15 फीट चौड़ी सड़क के लिए तैयार हैं, लेकिन 30 फीट सड़क बनने से उनके घर और धार्मिक स्थल दोनों पर खतरा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी स्थिति को समझते हुए फैसला लिया जाए, ताकि किसी को बेघर न होना पड़े।