मैहर माता मंदिर में तड़के 4 बजे हुई पहली आरती:आज से चैत्र नवरात्रि मेला शुरू; सुरक्षा के लिए VIP दर्शन पर रोक, ड्रोन से निगरानी

मैहर में विश्व प्रसिद्ध मां शारदा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्रि मेले का आज गुरुवार से शुरु हो गया। तड़के 3 बजे मंदिर के पट खुलते ही पूरा पर्वत 'जय माता दी' के जयकारों से गूंज उठा। सुबह 4 बजे प्रधान पुजारी पवन दाऊ महाराज ने मां की विशेष आरती की। नवरात्रि के पहले दिन मां के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की जा रही है। मेले में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आगमन बुधवार शाम से ही शुरू हो गया था। गुरुवार सुबह 5 बजे मैहर रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी गई। हजारों की संख्या में भक्त ट्रेनों से उतरकर सीधे त्रिकूट पर्वत की ओर जा रहे थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त सहायता केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 560 पुलिस जवान तैनात लाखों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कुल 560 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व 2 एडिशनल एसपी, 8 डीएसपी, 10 टीआई और 15 सब इंस्पेक्टर कर रहे हैं। मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ 2 ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कलेक्टर ने वीआईपी दर्शन पर लगाई रोक जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर रानी बाटड ने आम श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मेले के दौरान वीआईपी दर्शन पर पूरी तरह रोक लगा दी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में 14 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ये मजिस्ट्रेट अलग-अलग शिफ्टों में व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं, ताकि किसी भी श्रद्धालु को लंबी कतारों में खड़े होकर परेशानी का सामना न करना पड़े। 9 दिनों तक दिखेगी शक्ति की भक्ति पुजारी दाऊजी के अनुसार, इन नौ दिनों में माता के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा होगी। आने वाले दिनों में क्रमशः मां ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंद माता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

Mar 19, 2026 - 06:32
 0  0