उज्जैन में पहली अंतरराष्ट्रीय रैपिड शतरंज प्रतियोगिता:5 से 90 साल तक के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, आज होगा आखिरी राउंड
उज्जैन में पहली बार आयोजित इंटरनेशनल फिडे रेटिंग रैपिड शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को पांच राउंड खेले गए। दो दिवसीय ‘फर्स्ट रायसोनी मेमोरियल’ टूर्नामेंट में 5 वर्ष से 90 साल तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ), भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और एमपी चैस एडहॉक कमेटी के तत्वावधान में उज्जयिनी शतरंज संघ द्वारा आयोजित की जा रही है। रविवार को सुबह 10 बजे से छठा राउंड शुरू हुआ। अंतिम राउंड दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा और शाम 5 बजे समापन व पुरस्कार वितरण होगा। विजेताओं के लिए कुल 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि, 80 ट्रॉफी और मेडल निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इस अवसर पर स्वामी परमानंद महाराज, इंटरनेशनल मास्टर अक्षत खंपरिया, ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा, फिडे मास्टर प्रसन्नजीत दत्त, ओरियंटल यूनिवर्सिटी के कुलगुरु डॉ. सुनील सोमानी, अनिल फतेचंदानी और संदीप कुलश्रेष्ठ उपस्थित रहे। महिला आर्बिटर टीम ने संभाला संचालन प्रतियोगिता की आर्बिटर टीम पूरी तरह महिलाओं की है। चीफ आर्बिटर आईए कंचना चौधरी, डिप्टी आर्बिटर आईए नागालक्ष्मी नागापुरम, एफए शिखा पलटा और एसएनए हिमानी बजाज ने संचालन किया। कई राज्यों और शहरों के खिलाड़ी शामिल हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, बिहार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात और महाराष्ट्र सहित मध्यप्रदेश के 24 शहरों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। चौथे राउंड तक तीन खिलाड़ी संयुक्त बढ़त पर पहले दिन चौथे राउंड तक रोहतक के ग्रैंड मास्टर हिमांशु शर्मा, खंडवा के वैभव तोमर और कटनी के प्रखर बजाज चार अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर रहे।