हनुमान प्रक्टोत्सव पर गौधाम बालाजी मंदिर में भजन संध्या:आज सुंदरकांड-हनुमान चालीसा का पाठ; भगवान का अभिषेक और महायज्ञ होगा

नीमच शहर के केंद्रीय विद्यालय के पास स्थित विश्व हिंदू परिषद की ओर से संचालित श्री गौधाम बालाजी मंदिर में हनुमान प्रक्टोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंगलवार को बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया, जिसे देखने के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। उत्सव के तहत मंगलवार रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध गायक नवीन वैष्णव ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इन भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण बजरंगबली के जयकारों से गूंज उठा। आज सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ होगा आयोजन के अगले चरण में आज मंदिर परिसर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ होगा। इसके बाद सुबह 9:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बालाजी महाराज का विशेष अभिषेक संपन्न किया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे से अष्टोत्तर शत श्री राम रक्षा स्त्रोत यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि उत्सव का यह क्रम 2 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिसमें सुबह से ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। वर्तमान में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए मंदिर में भक्ति का माहौल चरम पर है।

Apr 1, 2026 - 08:29
 0  0