झाबुआ में पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से की गाय की हत्या:साले के घर की निगरानी कर रहे जीजा ने पकड़ा, आरोपी फरार

झाबुआ के थांदला थाना क्षेत्र के ग्राम वालाखोरी, ग्वालरूंडी में एक व्यक्ति ने पड़ोसी की गाय को अपने घर ले जाकर कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर दी। इस घटना का खुलासा तब हुआ जब गाय की देखरेख कर रहे जोगड़िया सिंगाड़िया अपने साले रामा मईड़ा के घर पहुंचे। घर से गायब मिली सफेद गाय रामा मईड़ा वर्तमान में मजदूरी के लिए गुजरात के मोरवी में हैं। उनकी अनुपस्थिति में जोगड़िया ही उनके घर और पशुओं की देखभाल कर रहे थे। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे जब जोगड़िया साले के घर पहुंचे, तो उन्हें वहां बैल और केड़ा तो मिले, लेकिन सफेद गाय गायब थी। पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से की गाय की हत्या शक होने पर जोगड़िया ने रामा के बेटे विजय से पूछताछ की। विजय ने बताया कि पड़ोसी तानू पिता उकार मईड़ा गाय को चुपचाप अपने घर के अंदर ले गया है। जब जोगड़िया और विजय ने तानू के घर की तलाशी ली, तो उन्हें गाय मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी मिली, जिसके सिर से खून बह रहा था। पास ही खून से सनी एक लोहे की कुल्हाड़ी भी पड़ी थी। आरोपी पड़ोसी मौके से हुआ फरार घटना का पता चलते ही आरोपी तानू मईड़ा मौके से खेतों की तरफ भाग निकला। शोर सुनकर गांव के सुभाष पिता कालु मईड़ा, मुन्ना पिता सुकिया मुणिया, कसन पिता भोदरिया डामर और रामचंद सहित अन्य ग्रामीण भी वहां जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने मृत गाय को अपने कब्जे में लेकर थांदला गौशाला भिजवाया, जहां पशु चिकित्सकों द्वारा उसका पोस्टमार्टम किया गया। फरियादी जोगड़िया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी तानू के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2), 325, 4, 5, 6 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

Apr 25, 2026 - 05:47
 0  1