रीवा में नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले पकड़ाए:4 आरोपी गिरफ्तार, 1680 नशीले कैप्सूल और 20 शीशी कफ सिरप जब्त

रीवा जिले की सेमरिया पुलिस ने अवैध नशीली दवाओं की बिक्री करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1680 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, 20 शीशी नशीली कफ सिरप और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी जब्त की है। जब्त दवाओं और वाहन की कुल कीमत करीब 1 लाख 3 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई घेराबंदी पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि काले रंग की स्कूटी क्रमांक एमपी-17-एसए-8292 से चार युवक प्रतिबंधित नशीली दवाएं लेकर अलग-अलग स्थानों पर बिक्री करने के लिए निकलने वाले हैं। सूचना मिलते ही सेमरिया पुलिस ने भमरा से कुशवार मार्ग स्थित भठिया के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही चारों युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आई आरोपियों की पहचान पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपनी पहचान राज सिंह (21) निवासी ग्राम दुवारी थाना चोरहटा, उमेश सिंह (34) निवासी ग्राम कुशवार थाना सेमरिया, अंकित सिंह (27) निवासी ग्राम कुशवार थाना सेमरिया और पवन रावत (26) निवासी वार्ड क्रमांक 14 कस्बा सेमरिया के रूप में बताई। झोले से बरामद हुए नशीले कैप्सूल और कफ सिरप तलाशी के दौरान आरोपियों के पास मौजूद नीले रंग के झोले से 210 पत्तों में रखे 1680 प्रतिबंधित पीवाईवॉन स्पास प्लस कैप्सूल और 20 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों से इन दवाओं को रखने और ले जाने के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। 1.03 लाख रुपए का माल जब्त इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 15,588 रुपए कीमत के प्रतिबंधित कैप्सूल, 8,000 रुपए कीमत की कफ सिरप और करीब 80,000 रुपए कीमत की स्कूटी जब्त कर ली। जब्त सामग्री और वाहन की कुल कीमत लगभग 1 लाख 3 हजार रुपए आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजनों को देने के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। नशे के कारोबार पर कार्रवाई रहेगी जारी थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, कफ सिरप और एक स्कूटी जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि सेमरिया पुलिस अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करती रहेगी।

Aug 4, 2026 - 07:11
 0  0