मंदसौर में आज 4 घंटे बिजली बंद:रेलवे स्टेशन, प्रेम कॉलोनी सहित कई इलाकों में आपूर्ति बाधित

मंदसौर शहर के कई इलाकों में शनिवार को 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। कटौती 11 केवी विद्युत लाइनों के मानसून पूर्व रखरखाव कार्य के कारण की जा रही है। सहायक यंत्री के अनुसार, डीआरपी लाइन फीडर के स्टेडियम उपकेंद्र में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य किया जाएगा। इस दौरान विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। बिजली कटौती से रेलवे स्टेशन रोड, प्रेम कॉलोनी, राजा राम क्षेत्र, बसेर कॉलोनी और आसपास के अन्य इलाके प्रभावित होंगे। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग ने यह भी बताया कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार समय में परिवर्तन किया जा सकता है। विभाग ने नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और सलाह दी है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।

Apr 25, 2026 - 05:47
 0  0