अशोकनगर में तराजू पर लटका मिला युवक का शव:तार का फंदा बनाया, पत्नी शादी में गई थी, बच्चे घर में थे

अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के डुंगासरा गांव में 40 वर्षीय देवेंद्र पुत्र बुंदेल परिहार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार रात उन्होंने अपने घर में लगे एक बड़े तराजू पर तार का फंदा बनाकर खुदकुशी की। सोमवार सुबह उनकी बेटी ने उन्हें फंदे पर लटका देखा और परिवार के अन्य सदस्यों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रात को शराब के नशे में घर आया था जानकारी के अनुसार मृतक के परिजनों के अनुसार, देवेंद्र की पत्नी रिश्तेदारी में एक शादी में गई हुई थीं। घर पर बच्चे मौजूद थे। बताया गया कि देवेंद्र रात में शराब के नशे में घर लौटे थे, जिससे बच्चों को लगा कि वे सो गए हैं। सुबह जब उनकी छोटी बेटी उस कमरे में पहुंची जहां चक्की लगी थी, तो उसने देवेंद्र को तराजू पर लटका पाया। परिजनों की सूचना पर नईसराय पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए ईसागढ़ सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Apr 27, 2026 - 13:01
 0  0